UP Samuhik Vivah Yojana 2023: रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं ऑफलाइन आवेदन

UP Samuhik Vivah Yojana 2023: यूपी सरकार के द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ की शादी हेतु यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सुभारम्भं किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ की विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी शादी अनुदान विवाहिक जोड़े को सरकार के द्वारा आर्थिक सहयता के रूप में 35000 रूपए की धनराशि मुहैया कराई जाएगी। सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से विवाहिक जोड़े को 20,000 हजार रूपए की धनराशि लाभार्थी सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांरित कर दी जाएगी। यदि आप Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते हो नीचे हमने पूरा ब्यौरा प्रदान किया है।

UP Samuhik Vivah Yojana 2023: रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं ऑफलाइन आवेदन

 

Table of Contents

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

UP Samuhik Vivah Yojana Online 2023

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवार को के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिसकी सहायता से राज्य की गरीब जनता जो शादी के इक्छुक हैं किन्तु आर्थिक तंगी के कारण विवाह समारोह का आयोजन नहीं कर पाते ऐसे परिवार को राज्य सरकार द्वारा 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत हर गरीब परिवार जो भी शादी के इक्छुक जोड़े हैं उनके लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

इस योजना के तहत गरीब परिवार के जोड़े को शादीशुदा जिंदगी के गुजर बसर तथा नयी गृहस्ती के लिए कन्या के बैंक अकाउंट में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता हेतु 35 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाती है साथ ही जरुरी सामान जैसे कपडे बर्तन आदि के लिए 10 हजार रूपये की धनराशि और जोड़े को सामूहिक विवाह आयोजन पर खर्चे के रूप में 6 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुल मिलकर जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपए की धनराशि की सहायता दी जाती है।

UP Samuhik Vivah Yojana 2023 Highlights

योजना का नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
वर्ष 2021
आरम्भ की गई मुख्यमंत्री जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की गरीब परिवारों की कन्याएं
पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन
उद्देश्य कन्याओ के विवाह में आर्थिक मदद देना
लाभ धनराशि 35 हजार रुपए की आर्थिक मदद
श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in

राज्य में सामूहिक विवाह कैलेंडर 2023-23 भी कर दिया गया जारी

UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार अब ‘सामूहिक विवाह पखवाड़ा’ मनाने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही सामूहिक विवाह को मेगा इवेंट के रूप में आयोजित करने जा रही हैं। जिसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी असीम अरुण ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि सभी जिलों में सामूहिक विवाह पकवाड़ा धूमधाम से मनाया जाए।

उन्होंने कहा है कि इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नवंबर माह में 25,26,27,28 एवं 29 को है। इसके बाद दिसंबर माह में 1,2,3,4,7,8,9 और 14 को विवाह होंगे ‌ सन् 2023 जनवरी में 15,18,20,22,24,25,26,27,28 और 29 को शुभ मुहूर्त है फरवरी में 4,6,7,9,10,12,13,14,16,17,18,22,23,24,27 एवं 29 में मुहूर्त है। मार्च 2023 में 1,6,8,9 और 13 को शुभ मुहूर्त है। इसी के अनुसार सभी जिले अपने-अपने यहां सामूहिक विवाह पखवाड़ा आयोजित करें और इन विवाह में जनप्रतिनिधियों को भी उपस्थित जरूर होनी चाहिए।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

यूपी सामूहिक विवाह योजना के उद्देश्य

Samuhik Vivah Anudaan Yojana- उत्तर प्रदेश द्वारा बाल विवाह तथा शिक्षा को बढ़ावा देना और गरीब परिवार के सामाजिक कल्याण के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया गया है। यूपी सरकार द्वारा गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। ऐसी गरीब परिवार जो अपनी कन्याओं की शादी आर्थिक तंगी के चलते अच्छे से नहीं कर पाते है। उन परिवार को सरकार द्वारा शादी का आयोजन करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे ऐसे परिवार अपनी बेटी की शादी अच्छे से कर सकें। यूपी सामूहिक विवाह योजना” के तहत गरीब परिवार की बेटियों को शादी के समय आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

यूपी सामूहिक विवाह योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • वित्तीय वर्ष 2023-23 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल ₹600 का बजट रखा गया है।
  • सरकार द्वारा सितंबर 2023 तक निर्धारित लक्ष्य 15000 सामूहिक विवाह के सापेक्ष 15268 जोड़ो के विवाह पर 77.87 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
  • इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है।
  • इस सामूहिक विवाह के आयोजन में विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े पर ₹51000 खर्च किए जाते हैं।
  • जिसमें ₹35000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और ₹10000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाती है।₹6000 विवाह के आयोजन जैसे- बिजली, पानी , टेंट आदि की व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।
  • इस योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में कम से कम 10 जोड़ो का होना आवश्यक है।
  • Samuhik Vivah Yojana UP 2023 के तहत आवेदन करने के लिए कन्या की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और वर की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
  • प्रदेश के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं नगर क्षेत्र के आवेदक संबंधित नगरीय निकायों में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा इस योजना का सुचारू रूप से संचालन किया जाता है।

यूपी सामूहिक विवाह योजना 2023 के लाभ /विशेषताएं

जैसा की आप सभी जान ही गए होंगे की यह योजना गरीब परिवार को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से जुड़े जोड़ो को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। up samuhik vivah yojna का गरीब परिवार को क्या लाभ मिलेगा तथा योजना की क्या विशषताएँ हैं आईये जानते है –

  • Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana 2023 उत्तर प्रदेश राज्य के गरीब परिवार के विवाह के जोड़ों के लिए जन विवाह योजना है।
  • Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana के अंतर्गत इस विवाह को पंचायत, नगर निगम,नगर पलिका ,क्षेत्र और जिला पंचायत, सरकारी/ अर्ध-सरकारी संगठनों और NGO के द्वारा आयोजित किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे सभी परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर (बीपीएल परिवार ) हैं इसका लाभ ले सकेंगे।
  • गरीब परिवार के जोड़ों को शादी की पोशाक तथा पैर के लिए बिछिया आदि को प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के तहत गरीब परिवार के जोड़ों को राज्य सरकार द्वारा 35,000 रुपये की धनराशि का लाभ प्राप्त होगा।
  • UP Samuhik Vivah Yojana का लाभ राज्य के गरीब परिवार की विधवा महिला, अनुसूचित जाति जनजाति ,अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले सभी परिवार की कन्यायों को प्राप्त होगा।
  • विवाह समारोह को जिला मजिस्ट्रेट के सम्मुख संपन्न किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • तलाकशुदा और विधवा भी इस योजना का लाभ उठा सकते है।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार से हो।
  • लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष और लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • सामूहिक विवाह में कम से कम 10 जोड़ों का होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार की केवल दो कन्याओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • कन्याओं के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 46080 रूपए और शहरी क्षेत्रों में 56460 रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदककर्ताओं को तहसील द्वारा ऑनलाइन निर्गत जाति प्रमाण पत्र का नंबर दर्ज करवाना अनिवार्य है।

UP Samuhik Vivah Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि अब भी गरीब परिवार से हैं और ऊपर दी गयी पात्रता, योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana Registration (पंजीकरण) के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • वर-वधु (जोड़े) की फोटो
  • जोड़े (वर-वधु का) का आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
  • वर-वधू (जोड़े) का जन्म प्रमाण पत्र
  • नवविवाहित कन्या का बैंक पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाले परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति (SC)/जनजाति (ST) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए)

यूपी सामूहिक विवाह योजना ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?

Samuhik Vivah Anudaan Yojana 2023 Registration -यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको यूपी सामूहिक विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहाँ से आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको सामूहिक विवाह अनुदान योजना फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को भर देना है।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के उपरांत अपने सभी दस्तावेजों को अपने फॉर्म के साथ अटैच कर लेना होगा।
  • अब आपको इस भरे हुए फॉर्म को नजीकी ग्राम पंचायत /नगर निगम ,नगर पालिका ,जिला मुख्यालय के समाज कल्याण विभाग में जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आप शादी होने पर इस योजना का लाभ दिया जा सकेगा।

UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • Samuhik Vivah Anudaan Yojana- स्वरपर्थम आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नया पंजीकरण के तहत अपनी जाति के अनुसार लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
    इस फॉर्म में आपको आवेदक विवरण, शादी विवरण, वार्षिक आय का विवरण एवं बैंक विवरण दर्ज करना है।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको Save के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप UP Samuhik Vivah Yojana 2023 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Samuhik Vivah Yojana अपने आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

  • स्वरपर्थम आपको मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदन पत्र की स्थिति के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, बैंक खाता संख्या, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

संपर्क विवरण

हमने आपको अपनेइस आर्टिकल से Samuhik Vivah Anudaan Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर दी है। अगर फिर भी आपको इस योजना से जुड़ी ओर अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क करके ओर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह नंबर निम्नलिखित इस प्रकार है।

  • सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग संपर्क नंबर – 18004190001
  • अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2288861, Toll Free Number – 18001805131
  • अल्पसंख्यक वर्ग श्रेणी आवेदन संपर्क नंबर – 0522-2286199

सारांश (Summary)

तो दोस्तों आपको कैसी लगी या जानकारी तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।

If you want to ask me something then you can reach me through comment or via instagram

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट huda.org.in के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Sanjit Gupta

Join Our Group For All Information And Updates, Also Follow me For Latest Information
Facebook Page ↗️Click Here
Google News Join Now
↗️Click Here
Instagram ↗️Click Here
Telegram Channel Techguptaji ↗️Click Here
Telegram Channel Sarkari Yojana ↗️Click Here
Twitter ↗️Click Here
Website  ↗️Click Here

Kisan Online Registration Pm kisan Name update

Related Links

✅ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 को किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है ?

Ans: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

✅ मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Ans: मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट shadianudan.upsdc.gov.in है इसका लिंक हमने आपको अपने आर्टिकल में उपलब्ध कराया है। जिसकी सहायता से आप आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं।

✅ Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana का लाभ किसे मिलेगा ?

Ans: Uttar Pradesh Samuhik Vivah ANUDAAN Yojana का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के गरीब परिवार के नवविवाहित जोड़े को मिलेगा।

✅ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2023 क्या है ?

Ans: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक कल्याण के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है।जिसके तहत गरीब परिवार के विवाह के जोड़े को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

✅ यूपी अनुदान योजना का लाभ कौन-कौन ले सकेंगे ?

Ans: Samuhik Vivah Anudaan- उत्तर प्रदेश अनुदान योजना का लाभ सामान्य वर्ग,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवार आसानी से ले सकेंगे।

✅ यूपी Samuhik Vivah Yojana के लिए योग्यता मानदंड क्या है ?

Ans: Uttar Pradesh Samuhik Vivah Yojana के लिए योग्यता मानदंडों के बारें में आर्टिकल में पूरी जानकारी पाठकों को उपलब्ध कराई गयी है। योजना के लिए योग्यता मानदंडों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Leave a Comment